Lakhati Didi Yojna
चुनाव आने से पहले पार्टियों की तैयारियां जोरो शोरो से दिखाई दे रहीं है। आपको बता दें की पीएम मोदी ने कुछ ही समय पहले लखपति दीदी योजना(Lakhati Didi Yojna)का ऐलान किया था।।जिसपर अब सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है।लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को ध्यान में रखकर एक और योजना शुरू करने जा रही है। नई तकनीक के कारण कृषि के क्षेत्र में लगातार क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। आपको बता दें की इस योजना के तहत मोदी सरकार महिलाओं को और भी सशक्त बनाने के लिए इस योजना के साथ जोड़ने वाली है।
यह भी पढ़े: MP में केजरीवाल ने जन को किया संबोधित कहा मामा पर किया विश्वास अब इस चाचा पर करना भरोसा
महिलाओं को जोड़ेगी सरकार
आपको बता दें की इस योजना के साथ सरकार 2 करोड़ महिलाओं को जोड़ने वाली है। 15 अगस्त के समय लाल किले की प्राचीर से इस योजना के बारे में सभी देशवासियों को जानकारी दी थी। पीएम ने अपने 15 अगस्त के भाषण में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें ड्रोन तकनीक से जोड़ने का ऐलान किया था। पीएम ने कहा था स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उनके मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार 15 हजार स्वयं सहायता समूहों की 2 करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़ेगी।
पीएम ने करी समीक्षा बैठक
वहीं इस योजना को लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की है। इसी दौरान पीएम मोदी ने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का निर्णय लिया है। इस योजना का लाभ कई महिलाओं को मिलने वाला है। जिसमे आंगनवाड़ी की महिलाएं भी शामिल है। साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह महिलाओं को भी लाभ मिलने वाला है।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09