Tiger 3
काफी समय के बाद जाकर के सलमान खान और मशहूर सिंगर अरिजित सिंह( Tiger 3 ) एक साथ दिखने वाले है। काफी समय के बाद दोनो के बीच चल रहे विवाद को विराम लगा है। इस समय सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में नजर आ रहे है।
टाइगर 3 का ट्रेलर लॉन्च
फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका हैं। लोगों ने इस ट्रेलर को खूब प्यार दिया वहीं अब फिल्म को लेकर लोगों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस दिवाली फिल्म का गाना रीलीज होने वाली है। वहीं बात करें फिल्म में गानों की तो इस बार काफी समय के बाद अरिजित सिंह सलमान के लिए गाना गा रहे है।
यह भी पढ़े:PM Modi On Gaza Attack गाजा अस्पताल पर हुआ हमला, पीएम मोदी ने कहा बक्शा ना जाए दोषियों को
फिल्म में होगा अरिजित सिंह का सॉन्ग
मशहूर सिंगर अरिजित सिंह इस फिल्म में सलमान खान के लिए गाना गाने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार इस अपकमिंग फिल्म में अरिजित का लेके प्रभु का नाम फैंस को सुनने मिलने वाला है। हालांकि सॉन्ग को कब रिलीज किया जाएगा फिलहाल इसकी रिलीजिंग डेट का खुलासा हो चुका है। बता दें की इस दिवाली यानी 12 नवंबर को सॉन्ग आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा।
14 साल बाद आए एक साथ
सलमान खान और अरिजित सिंह के बीच बीते कुछ सालों से रिश्ते ठीक नहीं रहे। एक गलतफैमी के चलते दोनो के बीच के रिश्ते में खलल पड़ता शुरू हुआ। जिसके कारण आज तक हमें सलमान खान की किसी भी मूवी में अरिजित सिंह का गाना सुन ने को नहीं मिला लेकिन 14 सालों बाद दोनो एक बार फिर साथ आए है।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09