Sikkim Flood
मंगलवार रात अचानक सिक्किम(Sikkim Flood) में आई बाढ़ ने आम जन जीवन में भयावह पैदा कर कर दिया है। अब तक इस मामले में 14 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। साथ ही साथ 24 जवान अब तक लापता है।
14 लोगों की हुई मौत
आपको बता दें की 14 लोगों की इस हादसे में मौत हो चुकी हैं साथ ही 100 लोगों के लापता होने की जानकारी ने लोगों के बीच डर का माहोल पैदा कर दिया है। आपको बता दें की इन 14 लोगों के शवों में सभी आम जनता के ही शव मिले है।वहीं, बाढ़ के तेज बहाव में बहे सेना के 23 जवानों में से एक को बचा लिया गया है।
यह भी पढ़े: Bihar MLA Viral Video अस्पताल बंदूक लेकर पहुंचे विधायक, बोले हमारा यही स्टाइल है
पानी छोड़े जाने के कारण आई बाढ़
बताया जा रहा है की चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण ही बाढ़ आई है। इस बात की पुष्टि अधिकारियों द्वारा की गई है। वहीं घूमने आए पर्यटकों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में फंसे होने की खबर है।
इस तारीख तक स्कूल बंद
बाढ़ की स्तिथि को देखते हुए 8 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।शिक्षा विभाग ने कहा कि मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में स्थित सभी स्कूल 8 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।
पीएम ने लिया जायजा
बाढ़ से प्रभावित जगहों का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बातचीत कर हर संभव सहायता देने का आश्वासन उन्हे दिया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेना के लापता जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की है।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09