Ganesh Chaturthi 2023
इस समय पूरे देश में जश्न का माहोल दिखाई दे रहा है। कारण लोग धूम धाम से अपने घरों में गणपति बप्पा(Ganesh Chaturthi 2023) का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे है। एक ओर लोग जश्न मना रहे है तो दूसरी ओर एक्टर शिव ठाकरे लोगों के गुस्से का शिकार हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें तरह तरह से ट्रॉल और उन पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन ऐसा शिव ठाकरे ने क्या कर दिया जिसके कारण उन्हें लोगों की ट्रालिंग का सामना करना पड़ रहा है।
शिव ठाकरे ने क्या गलती करी
जिस तरह लोग अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर उनकी मूर्ति को स्थापित कर रहे है। ठीक उसी तरह अपने घर में बप्पा का स्वागत करते हुए शिव ठाकरे ने भी बप्पा का आगमन किया। लेकिन उनका अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया हालांकि किसी भी व्यक्ति को बप्पा के आगमन से किसी भी तरह की तकलीफ नहीं। लेकिन बावजूद इसके उनको लोगों का गुस्सा झेलना पढ़ रहा है।
यह भी पढ़े:BJP MP Accident बिहार के भाजपा सांसद का भीषण सड़क हादसा, गंभीर रूप से घायल
दरअसल शिव ठाकरे ने अपने घर में बप्पा की मूर्ति का आगमन तो किया लेकिन इसमें उन्होंने कुछ अलग अंदाज अपनाने का सोचा जो अब उन्हें ही भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल उन्होंने बप्पा की मूर्ति को पुलिस की वर्दी पहने हुए गणपति बप्पा को अपने घर लेकर लाए। ढोल-नगाड़ों के साथ घर पर बप्पा का स्वागत हुआ लेकिन पुलिस की वर्दी में गणपति जी की मूर्ति लाना उन्हें भारी पड़ गया। लोगों की बप्पा की मूर्ति की यह पोशाक बिल्कुल भी पसंद नहीं आई जिसके बाद से लोगों ने इसपर अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया।
पुलिस की वर्दी पर हुए गुस्सा
सोशल मीडिया पर लोग बप्पा की मूर्ति को पुलिस की पोशाक पहने पर ऐतराज जताते हुए गुस्सा जाहिर किया यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा की “ये सब गलत है मत करो। जब भगवान कुछ करेगा ना तो पता चलेगा।” तो एक ने लिखा, “कुछ भी मत करो भगवान के साथ।”
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09