UP News
उत्तर प्रदेश( UP News )के लखनऊ से इस समय बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है। दरअसल लखनऊ में स्तिथ आलमबाग रेलवे कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया है।
मकान की गिरी छत
यहां एक मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है।सूचना मिलते पुलिस और फायर विभाग टीमें मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। आपको बता दें की इस हादसे में 3 बच्चों के मौत की जानकारी सामने आ रही है।
यह भी पढ़े: Britain PM ऋषि सुनक ने इस नस्ल के कुत्ते पर लगाया बैन!
पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत
आपको बता दें की इस हादसे में अब तक 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी दुख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है की घर काफी पुराना था। घर में रहने वाले सदस्य सतीश अपने परिजनों के साथ इस घर में रहा करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार उनकी मां रेलवे में कर्मचारी थी। वहीं छत के गिर जाने से परिवार के 5 लोगों की मौत होगई आसपास के लोग भी आवाज को सुनकर मौके पर इकट्ठा हो गए।
सीएम ने जताया दुख
इस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए कहा की इस हादसे में घायलों का शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन और दूसरे अधिकारियों को समुचित उपचार के निर्देश जारी किये हैं. साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09