Hamirpur News
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर( Hamirpur News) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले को देखते हुए कहा जा सकता है की एक बार फिर मणिपुर जैसी घटना को दोहराया गया है। लेकिन इस बार जुर्म को अंजाम देने का तरीका कुछ अलग है। आइए जानते है की क्या है पूरा मामला
Hamirpur में भी मणिपुर जैसी घटना
पहले काटे बाल फिर इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोत पूरे गांव में घुमाया गया। हालांकि जांच पड़ताल के बाद इस बात की पुष्टि हुई की मामला 10 दिन पुराना है। लेकिन मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi मूर्ति विसर्जन से पहले रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो करना पड़ेगा 50 हजार का भुगतान!
5 लोग हुए गिरफ्तार
इस मामले में अब तक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में इस बात की जानकारी सामने आई की कुछ ही समय पहले ही महिला की शादी हुई थी। शादी के कुछ ही समय के बाद महिला अपनी मायके चली गई थी। वहीं मायके से वापसी ससुराल लौटने के बाद ससुराल वालों ने ऐसा व्यवहार किया इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मामले पर हुई राजनीतिक बहस
आपको बता दें अब इस मामले में भाजपा सरकार ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा की कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। अपनी बात में उन्होंने आगे कहा की असामाजिक तत्व बेहद बेखौफ होकर ऐसी घटिया वारदात को अंजाम दे रहे है। हालांकि यह वारदात सीएम के जिले की बताई जा रही है।।जिसे लेकर कई सवाल खड़े हुए सामने आ रहे है। कुछ ही समय में हिमाचल विधानसभा सत्र की शुरवात होने वाली है। इस सत्र को लेकर कहा जा रहा है की भाजपा इस मुद्दे को देखते हुए महिला सुरक्षा पर बात कर सकती है।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09