I.N.D.I.A Alliance
विपक्षी गठबंधन(I.N.D.I.A Alliance) की मीटिंग के बाद राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। यह बयान समन्वय समिति की मीटिंग के बाद का है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान इस बात का जिक्र करते हुए कहा की भाजपा पार्टी को न इंडिया से प्यार है और ना ही भारत से प्यार है। इन्हें सिर्फ और सिर्फ सत्ता से प्यार है। सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कर सकती है।
जल्द होगी महारैली आयोजित
आप आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी सरकार के बारे में आगे कहा की भाजपा सरकार सत्ता को हासिल करने के लिए देश को मिटाने का कार्य भी कर सकती है। इस दौरान उन्होंने महारैली का भी जिक्र किया और कहा बोहोत जल्द I.N.D.I.A गठबंधन महारैली का आयोजन करने वाला है। जनसभाओं से लेकर अन्य सभी मंचो पर जनता से संबंधित मुद्दों को जैसे बेरजोगारी,महंगाई को भी उठाया जाएगा। अपने इस बयान में मीडियाकर्मियों से उन्होंने एंकर्स यानी गोदी मीडिया के एंकर्स का भी जिक्र किया और कहा की ऐसे एंकर्स के लिए सूची बनाई जाने वाली हैं। जो केवल बीजेपी पार्टी का ही एक तरफा पक्ष रखने में विश्वास करते है। जिन्हें गोदी मीडिया भी कहा जाता है।
यह भी पढ़े: Crackers ban in delhi जश्न मनाने का दूसरा तरीका खोजे, मनोज तिवारी को क्यों कोर्ट ने कहा ऐसा?
इंडिया बनाम भारत के विषय पर करी बात
इस दौरान देश में चल रहे भारत vs इंडिया के नाम को लेकर लड़ाई पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की इंडिया Alliance से भाजपा खूब डर गई है। इंडिया अलायंस की एकजुटता को देखकर बीजेपी कांप रही है। आगे कहा की इंडिया Alliance से भाजपा पार्टी इतना दर गई है की वो देश का नाम बदलने के लिए बेताब है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की आगामी लोकसभा छाव में भाजपा की हार तय है।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09