Nipah Virus
कोरोना वायरस से लोगों को निजात मिल गया है। लेकिन अब निपाह वायरस(Nipah Virus)ने भी लोगों में डर का माहोल बना दिया है। दरअसल केरल में इस वायरस ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है।
Nipah Virus से हुई लोगों की मौत
इस खतरनाक वायरस की चपेट में आकर अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। केरल सरकार ने आज यानी बुधवार को कोझिकोड जिले के 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसी इलाके में वायरस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है।
सरकार कर रही उचित उपाय
इस वायरस से निजात पाने के लिए और सावधानी बरतते हुए सरकार उचित उपाय कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोझिकोड जिले में 9 साल के लड़के समेत 4 लोगों में निपाह वायरस की पुष्टि हुई थी। वहीं इस वायरस की पुष्टि होते ही राज्य सरकार के स्वस्थ मंत्रालय द्वारा अलर्ट जारी कर दिया था। हालांकि सावधानी और सतर्कता बरतते हुए सरकार ने स्कूलों और कार्यालों को भी बंद करने के आदेश जारी किए है। लेकिन जिस वायरस ने लोगों में दर का माहोल बनाया है वो आखिर है क्या?
यह भी पढ़े: Vietnam Fire News वियतनाम में आग लगने से हुआ दर्दनाक हादसा,50 लोगों की हुई मौत
Nipah Virus kya hai
आपको बता दें की इस वायरस का संक्रमण आम तौर पर चमगादड़ों के माध्यम से फैलता है लेकिन सूअरों और जानवरों के माध्यम से भी फैल सकता है। इसके फैलने के और भी कई कारण जैसे दूषित आहार भी हो सकता है।
वायरस के लक्षण
- इस वायरस के फैलने के बाद जो लक्षण आम तौर पर वायरल फीवर से वायरस की शुरुआत होती है।
2. यदि आपको वायरल फीवर के साथ साथ उल्टी या फिर सर दर्द महसूस हो रहा है, तो आप नज़दीगी डॉक्टर से इसकी जांच करवा सकते है।
3. इन लक्षणों में आपको सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
4. यदि 1 से लेकर 2 हफ्तों तक अप इन्हीं सब लक्षणों का सामना कर रहे है तो समय रहते डॉक्टर से सलाह लेते हुए जरूर जांच करवा लें।
Follow Us On:
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09