Sania Akhtar at Noida
पाकिस्तान से भारत की सीमा लांघती हुई नोएडा आई सीमा हैदर का नाम सोशल मीडिया पर अभी पूरी तरह से थमा नहीं कि इस बीच एक और ऐसी ही मिलती जुलती कहानी सामने आई है। फर्क है तो सिर्फ नाम और दोनो के किरदारों का अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि बांगलादेश से सानिया अख्तर (Sania Akhtar) भी नोएडा में अपने पति के साथ रहने के लिए आई है। लेकिन उसके पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद से ही एक मामला और उभर कर सामने आया है।
यह भी पढ़िए:Pragyan Rover आया लैंडर से बाहर, ISRO ने जारी करी चांद की शानदार तस्वीरें, ट्वीट कर दी जानकारी
पुलिस को करी शिकायत दर्ज
अब तक इस मामले में सानिया ने नोएडा पुलिस को अपने कथित पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। लेकिन जिस शख्स को सानिया अपना पति बता रही है, वह उसका पति होने से साफ इंकार कर रहा है। लेकिन इसी के चलते सानिया ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करा कर उसकी मदद करने की गुहार लगाई है। साथ ही आपको बता दें कि पुलिस को उनकी शादी से संबंधित सभी दस्तावेजों को उपलब्ध कराया है। हालांकि इस मामले में पति का कहना है की सीमा ने जबरन दबाव बनाकर मतांतरण कराया था।
पुलिस कर रही है जांच
वहीं सानिया द्वारा मिले सभी दस्तावेजों को पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि दस्तावेजों के साथ-साथ सानिया ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि उसके पति ने उस से कहा था कि पत्नी की मौत के बाद वह अकेला है। बस इसी कारण सौरभ सानिया से शादी करना चाहता है। लेकिन सानिया ने सौरभ के हिंदु होने से उसे इंकार कर दिया था। जिसके बाद सौरभ ने खुद अपनी ही मर्जी से नाम बदलकर और मुस्लिम रिवाजों को अपना कर उस से शादी की थी। और अब नोएडा में रह कर सानिया को धोखा दे रहा है।
Follow Us On:
Twitter: https://twitter.com/IndiaSamachar27