Pragyan Rover At Moon
23 अगस्त को भारत ने इतिहास रचा है। वहीं ISRO ने गुरुवार को बताया कि विक्रम लैंडर से बाहर निकलकर प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) चांद की सतह पर घूम रहा है। वहीं ट्विट कर जानकारी दी वहीं आपको बता दें कि प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से बाहर निकलकर चांद की पहली तस्वीर ली विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करने के बाद उसने अपने इमेजर कैमरे से ली गई तस्वीरों से चंद्रयान-3 के लैंडर का एक हिस्सा दिखाया था। वहीं आज सुबह ही इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि विक्रम लैंडर के प्रज्ञान रोवर से बाहर आ गया है।
यह भी पढ़िए:Chandrayaan 3 : ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद पर फहराया तिरंगा,
ISRO ने किया ट्वीट
आपको बता दें की इसरो ने प्रज्ञान रोवर के लैंडर से बाहर निकलने की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-3 रोवर: भारत में निर्मित चांद के लिए बनाया गया! चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा भारत ने की चांद पर सैर! वहीं इस सफल लैंडिंग पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी बधाई दीू और कहा कि विक्रम की लैंडिंग के कुछ घंटों बाद रोवर का बाहर निकलकर चांद की सतह पर घूमना चंद्रयान-3 के एक और चरण की सफलता का प्रतीक है। मैं उत्साह के साथ उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं, जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को समृद्ध करेगा।
सूर्य के लिए भी मिशन तय
वहीं चांद पर सफल लैंडिंग के बाद आपको बता दें कि इसरो के डायरेक्टर एस सोमनाथ ने कहा कि अगले 14 दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि हमारा कई मिशनों पर काम जारी हैं। इसी के साथ उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही हम आदित्य एल-1 को सूर्य पर भेजेंगे। गगनयान पर भी काम जारी है।
Follow Us On: