BJP Vs TMC
तृणमूल कांग्रेस(BJP Vs TMC) की संसद महुआ मोईत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच की तना तनी अभी भी जारी है। बुधवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मोईत्रा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की पैसों के बदले सवाल पूछने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि यह मामला देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है।
सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप
दोनो ही पार्टियों के सांसदों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में दोनो सांसद एक दूसरे पर आरोप लगाने से चूक नहीं रहे। वहीं अब निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए तीखे सवाल किए है। दुबई में एनआईसी (NIC) का मेल खोला था या नहीं? उनकी विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया? पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं? क्या आपको विदेश जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी?
यह भी पढ़े: Dussehra 2023 रावण वध को लेकर कंगना हुई ट्रॉल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
टीएमसी सांसद ने भी लगाया था आरोप
हालांकि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी निशिकांत दुबे पर इस से पूर्व में आरोप लगाया था की इन्होंने अगस्त 2022 में देवघर हवाई अड्डे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था। इन दोनों ने एटीसी पर शाम के वक्त निजी विमान को टेक ऑफ कराने के लिए दबाव बनाया था। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया था कि एटीसी ने विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ान के लिए इनकार कर दिया था।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09