Rapid Rail Innaugration
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश की पहली रैपिड रेल(Rapid Rail Innaugration ) को हरी झंडी दिखाई है। वहीं इस मेट्रो में पीएम मोदी ने साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल में सफर भी किया।
नमो भारत का हुआ आगाज
आपको बता दें की देश की पहली रैपिड रेल को नमो भारत नाम दिया गया है।रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ने गुरुवार को इस रैपिड मेट्रो के नामकरण किया है। बात करे लोगों के सफर की तो बता दें की 21 अक्टूबर को लोग इस रेल में बेहद आसानी से सफर कर सकते है।
यह भी पढ़े: Tiger 3 में होगा मशहूर सिंगर अरिजित सिंह का गाना, खत्म हुआ सलमान और अजीत का विवाद
कल से कर पाएंगे लोग सफर
कल यानी 21 अक्टूबर से देश की पहली रैपिड रेल की शुरुआत आम जनता के लिए की जानी है। इस दौरान पीएम मोदी ने रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई वहीं गाजियाबाद प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। धरती, आसमान और पानी के अंदर भी जवानों को तैनात किया गया था। जनसभा में आने वाले लोगों को पानी की बोतल, खाने पीने की सामान, झंडा बैनर आदि अंदर ले जाने की अनुमति नहीं मिली।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09