Shubman Gill Health
क्रिकेट विश्व कप 2023 इंडिया बनाम अफगानिस्तान के मैच से पहले खुशखबर सामने आई है। भारत टीम के स्टार प्लेयर शुभमन गिल( Shubman Gill Health )की सेहत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।क्रिकनेक्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक वे अब चेन्नई से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में यदि वह पूरी तरह से स्वस्थ रहते है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा सकते है।
यह भी पढ़े: Ramayan Movie में सनी देओल की एंट्री, इस किरदार को निभायेंगे सनी देओल?
अस्पताल में भर्ती थे गिल
मिली जानकारी के अनुसार शुभमन चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका इलाज जारी था। हालांकि वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से ठीक पहले भारत के युवा सितारे शुभमन गिल डेंगू पॉजिटिव हो गए थे। इसके चलते वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी भाग नहीं लेंगे। वहीं रविवार को अचानक प्लेटलेट्स काउंट डाउन होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गाया था। सोमवार को तबियत में सुधार होने के चलते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है काफी जल्दी ठीक होने के चलते भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में भी वह खेल सकते है जो क्रिकेट और उनके फैंस के लिए बेहद खुश खबर हैं।
पाकिस्तान का मैच खेलेंगे गिल?
शुभमन गिल की तबियत के अपडेट सुनकर उनके फैंस में खुशी की लहर झूम उठी है। वहीं पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच विक्रम राठौर ने गिल को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि “वह ठीक हो रहे हैं। हां, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह एहतियात के तौर पर था। वह होटल में वापस आ गया है; वह ठीक हो रहे हैं। इसलिए, मेडिकल टीम द्वारा निगरानी की जा रही है और हमें जो भी अपडेट मिलेगा, हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। वह वास्तव में अच्छा दिख रहा है।”
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09