Asia Games 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया गेम्स में 100(Asia Games 2023)पदक हासिल करने पर बधाई दी है। पीएम ने कहा यह बेहद शानदार उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा की आगामी 10 अक्टूबर को वह भारतीय दल के स्वागत करेंगे।
सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम ने पोस्ट करते हुए कहा की हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा है। और हमारे हृदय को गर्व से भर दिया है। उन्होंने कहा की मैं 10 अक्टूबर को एशियाई खेलों में भारत दल का स्वागत करूंगा। और खिलाड़ियों से बात करूंगा। उन्होंने कहा की भारत के लोग रोमांचित है, की हमने 100 पदकों को हासिल किया है। उन्होंने कहा की एशियाई खेलों में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मैं मेरे भारत के खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। जिनके प्रयासों से भारत ने शानदार उपलब्धि हासिल की है।
यह भी पढ़े: Shradha Kapoor इस शक्श के साथ जुड़ा श्रद्धा का नाम? जानें कौन है यह शक्श
स्पीकर ने दी बधाई
वहीं इस क्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस खास उपलब्धि पर देश को बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा की एशियाई खेलों में 100 पदकों की पूरी गिनती अभी जारी है। नए भारत का यह नया बेंचमार्क है। हमारे खिलाड़ियों ने एशिया के सबसे बड़े मंच पर अद्वितीय दृढ़ संकप्ल और कौशल प्रदर्शन किया है। खेलों में भारत की गौरवशैली बन ने के लिए आप सभी को बधाई।