Sikkim Flash Flood
सिक्किम(Sikkim Flash Flood) में अचानक आई बाढ़ ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।अब तक इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 98 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन सभी लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है की इस हादसे में 22,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए है।
सर्च अभियान में तेजी जारी
सभी लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी है। आपको बता दें की अचानक बादल फटने से 22 सैन्यकर्मियों समेत 98 लोग लापता हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल राज्य ने इस मामले में 18 शव के बरामद होने की जानकारी दी। वहीं इनमे 4 शवों की पहचान सेना के जवान के रूप में की गई है।
यह भी पढ़े: Congress Bjp Controversy सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर जारी, कोई रावण तो कोई भ्रष्ट
वहीं आपको बता दें की जानकारी के मुताबिक, सिंगताम के पास बुरडांग में घटना स्थल पर सेना के वाहनों को खोदकर निकाला जा रहा है। खोजी अभियान में सहायता के लिए टीएमआर (तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू), ट्रैकर कुत्तों, विशेष राडार की टीमों को लगाया गया है। इस बीच, त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना के जवानों ने लाचेन/चाटन, लाचुंग और चुंगथांग के क्षेत्रों में फंसे 1471 पर्यटकों का पता लगाया है।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09