UP Car accident
बुधवार सुबह वाराणसी (UP Car accident)में आज दर्दनाक हादसा हो गया है। आपको बता दें की दर्शन से वापस लौट रहे परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई है। वहीं हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है।
कब हुआ हादसा
बुधवार आज सुबह ट्रक से कार के टकरा जाने के कारण भयानक हादसा हुआ। जिसने एक ही परिवार के 8 लोगों की जान ले ली वहीं हादसे का शिकार हुए लोगों में 3 साल का बच्चा मिला है। जो इस समय जिंदा है पुलिस ने इस बच्चे को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
यह भी पढे:Sikkim Flash Flood अचानक आई बाढ़, 23 जवान हुए लापता,सर्च अभियान जारी
सीएम ने जताया दुख
इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए हादसे में जान गवाने वाली आत्माओं के लिए शांति की कामना करी। साथ ही साथ घायल बच्चे के बेहतर उपचार के निर्देश जारी किए।
ट्रक से हुआ एक्सीडेंट
बताया जा रहा है की ट्रक से आर्टिका कार के टकरा जाने से भयानक हादसा हुआ है। वहीं परिजन पीलीभीत से दर्शन करने के लिए आया था। जिसके बाद इस हादसे की जानकारी सामने आई।हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
Follow Us On:
https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09