G-20 Summit 2023
भारत में G20 समिट (G-20 Summit 2023) का आगाज हो चुका है। इस सम्मेलन की शुरुआत काफी शानदार हुई थी। इस बीच ब्रसेल्स में मौजूद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिख कर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा रत सरकार हमारे गरीबों और जानवरों को मेहमानों से छिपा रही है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के वसंत विहार की एक झुग्गी बस्ती कुली कैंप का वीडियो शेयर किया था, जिसे जी-20 सम्मेलन से पहले कवर कर दिया गया है।
यह भी पढ़े: G-20 Summit 2023 India पीएम की प्लेट के आगे लिखा भारत, क्या एक बार फिर छिड़ा विवाद?
राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए कहा कि कई स्ट्रीट डॉग्स को बेरहमी से घसीटा गया। उन्हें पिंजरे में डाल दिया गया। उन्हें खाना-पानी वे वंचित कर दिया गया। स्ट्रीट डॉग्स को भय का सामना करना पड़ा है। ऐसे भयावह कृत्यों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इन बेजुबानों के लिए न्याय की मांग करना चाहिए।
मल्लिकार्जुन ने न्योता ना मिलने पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जी-20 डिनर में उन्हें आमंत्रित नहीं करना अच्छी राजनीति नहीं है, बल्कि निम्न स्तर की राजनीति है जो केंद्र को नहीं करना चाहिए था। आपको बता दें कि रात्रिभोज के लिए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित ना मिलने पर पार्टी के नेताओं ने प्रतिक्रिया साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। इसपर राहुल गांधी ने कहा इससे पता चलता है कि सरकार भारत के 60% लोगों के नेता का सम्मान नहीं करती है।
Follow Us On: