राजनीति में कुछ भी होना संभव हैं। इस बात का प्रमाण आप सभी राजनेताओं में छिड़े विवाद से लगा सकते है। हालांकि यह विवाद केवल राजनेताओं तक सीमित नहीं रहने वाला बल्कि जनता की भी राय इस फैसले पर अहम होने वाली है। लेकिन यह नया विवाद है क्या आइए जानते है।
केंद्र और विपक्ष के बीच नया विवाद
अब तक आप सभी को इंडिया का नाम बदलने वाली खबर (INDIA Name Change) के बारे में पता चल ही चुका होगा। इसी को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच एक नई और अजीब बहस छिड़ गई है। G-20 सम्मेलन से ठीक पहले एक विदेशी राष्ट्रपति को इन्विटेशन भेजा गया उस इन्विटेशन में राष्ट्रपति को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है। अब इसी बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। यहीं से एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर नाम बदलने को लेकर साफ नहीं किया गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीन साल पहले ही INDIA नाम बदलने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई थी? लेकिन अब दोबारा इस मुद्दे को लेकर बवाल क्यों किया जा रहा है। अगर नहीं समझे तो कोई बात नहीं इस तस्वीर से शायद कुछ समझ अजाए
अब दरअसल इसी तस्वीर के चक्कर में सियासत भरे माहोल में हलचल तेज कर दी विपक्ष का ऐसा मान ना है की पीएम मोदी द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में इस इंडिया के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। कई अटकलें तो ऐसी भी लगाई जा रही है की विपक्ष ने अपनी पार्टी का नाम इंडिया रखा है। इसी कारण बीजेपी इस नाम को हटा कर भारत कर देना चाहती है। कई नेताओं के पर्व में ट्विटर एक्स प्लेटफार्म पर इसे लेकर ट्वीट किया जा रहा है। जिसने लोगों को और भी अधिक संशय में डाल दिया है।
आपकी क्या है राय?
फिलहाल नाम बदलने वाले प्रस्ताव को सरकार ने आधिकारिक तौर पर सामने नहीं रखा है। लेकिन यदि इंडिया का नाम बदल कर भारत रखा जाता है तो क्या आप इसका समर्थन करेंगे पाठक अपनी राय इस लिंक पर जाकर वोट कर के दे सकते हैं।