Bihar News
बिहार(Bihar) सरकार ने आने वाले महीनों को लेकर उनमें मिलने वाली छुट्टियों को घटा दिया है। इसे लेकर बिहार राज्य में विवाद छिड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर अब सियासी बयानबाजी का सिलसिला शुरू होगया भाजपा सरकार ने नीतीश सरकार को इसी मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है।
छुट्टियां रद्द करने पर छिड़ा विवाद
बिहार में अवकाश को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा की कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए।
उन्होंने ट्वीट कर लिखते हुए कहा की शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए। और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए।
यह भी पढ़िए: China Map 2023: चीन को लेकर छिड़े विवाद पर बोले ओवैसी, “देश के पास ऐसे प्रधानमंत्री है जो”…
रक्षा बंधन पर छुट्टी रद्द
भारत देश में लोग बेसब्री से रक्षा बंधन का इंतजार कर रहे है। लेकिन इस बार बिहार सरकार ने ऐसा फैसला लिया है जिस से बिहार के स्कूली छात्रों के लिए खुश खबर नहीं दरअसल बिहार राज्य में विद्यालयों में रक्षा बंधन पर छुट्टी नहीं दी गई है।माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त को छुट्टी घोषित थी, जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है।
अब तक त्योहारों पर स्कूली छात्रों को 23 छुट्टियां मिलने वाली थी। लेकिन इसे घटा कर अब 11 कर दिया गया है। हालांकि रक्षा बंधन पर मिलने वाली सरकारी छुट्टी इस बार बुधवार 30 की जगह 31 अगस्त यानी गुरुवार को मिलने वाली है। इसी बात को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
Follow Us On:
Twitter: https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=uLqAZFQ-0F8E5QtLGLsYQw&s=09
Facebook: https://www.facebook.com/IndiaSamachar27?mibextid=ZbWKwL