Mizoram News:
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से बुधवार सुबह मिजोरम ( Mizoram )में बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स और मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बताया गया है की इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही यह आशंका जताई जा रही है की अभी मौके पर कई लोग फसे हुए हैं।आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास जब यह घटना हुई, तो 35-40 कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
यह भी पढ़िए:Delhi School Closed: 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, यहां जाने क्या है कारण
पुलिस ने कही यह बात
आपको बता दें की इस मामले में पुलिस ने बताया की घटना के वक्त इलाके में 35-40 लोग थे। इन सभी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक सभी मृतकों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कुछ और लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने शेयर किया वीडियो
इसी घटना के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में टूटा पुल दिखाई दे रहा है। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस घटना से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मुआवजे का किया ऐलान
इस घटना पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ कहा है कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने, अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायलों को 50 हजार रुपए की राशि देने के साथ मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Follow us On:
Twitter:https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=jcPj8EwtYnym4X3iqHyqxA&s=09