Chandrayaan 3 Moon Landing
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ISRO Chandrayaan 3 Moon Landing ने बुधवार 23 अगस्त को कहा कि वह अपने तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें एक बार सफल लैंडिंग का इंतजार आज देशवासी कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए: Chandrayaan 3 Landing: अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने कही बड़ी बात “सफल होगी लैंडिंग”
इसरो ने दी जानकारी
वहीं इसरो ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा की ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार. लैंडर मॉड्यूल के लगभग 5 बजकर 44 मिनट पर पहुंचने का इंतजार है.”
वहीं इसरो ने आगे कहा की ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस कमांड मिलने के बाद लैंडर मॉड्यूल तेज गति से उतरने के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को एक्टिव करेगा. मिशन संचालन टीम आदेशों के सीक्वल एग्जीक्यूशन की पुष्टि करती रहेगी.”
इंतजार होगा खत्म
आपको बता दें की चंद्रयान 3 कुछ ही देर में चांद की सतह पर सेफ लैंडिंग करने वाला हैं। वहीं कई अटकलें सेफ लैंडिंग को लेकर लगाई जा रही है। लेकिन इस बीच कई लोग पूजा करते हुए भी नजर आ रहे है।
Follow Us On:
Twitter: https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=d4HBhyZqi92ZJLAcdBEL_Q&s=09