Chandrayan 3 Landing New Update
आज देशभर में हर कोई चांद पर चंद्रयान 3 के लैंडिंग का इंतजार कर रहा है। वहीं अब राजा रिपोर्ट में ISRO (Chandrayan 3 Landing New Update) ने नया अपडेट जारी किया है। आपको बता दें की लैंडर द्वारा ली गई चांद की नई तस्वीरें इस अपडेट में ISRO ने जारी की है।
ट्विटर X पर शेयर करी शानदार तस्वीरें
ISRO ने पूर्व ट्विटर अपडेट प्लेटफार्म X पर अपने आधिकारिक अकाउंट से चांद की शानदार तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसरो ने लिखा की चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है और काम सुचारू रूप से चल रहा है।
वीडियो में देखें चांद की तस्वीरें
आपको बता दें की इस पोस्ट में इसरो ने चंद्रयान 3 मिशन के द्वारा एक वीडियो को साझा किया है। वहीं वीडियो लैंडर द्वारा ली गई है। इसरो ने कहा कि ये 19 अगस्त को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की फोटो हैं।
चांद पर लैंडिंग का लाइव ऐसे देखे
लैंडर के चांद पर लैंड करने का लाइव प्रसारण का लुत्फ आप सभी उठा सकते हैं। इसका लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त को 5 बजकर 27 मिनट से लाइव प्रसारण शुरू होने वाला है।
अंतरिक्ष की दुनिया में भारत अपना कदम रख दुनिया भर में इतिहास रचने वाला है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत जल्द इस उपलब्धि को हासिल करने वाला है। जो हरेक देशवासियों के लिए गर्व की बात होने वाली है।हालांकि दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।
ISRO के ट्वीट पर प्रतिक्रिया
इसरो के वीडियो शेयर करने वाले पोस्ट को रीट्वीट कर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा की मिशन तय समय पर है, सिस्टम की नियमित जांच चल रही है।
Follow Us On:
Twitter:https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=fZ1OndZ26VPlVXYtTujV0A&s=09