Manipur Violence
मणिपुर (Manipur Violence) में ल रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं शुक्रवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे उखरुल जिले के लिटन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत थवई कुकी गांव में संदिग्ध मैतेई सशस्त्र बदमाशों और कुकी स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी हुई आपको बता दें कि इस गोलीबारी में कुकी समुदाय के तीन लोगों के मृत होने की जानकारी सामने आ रही है।
BSF ने शुरु किया अभियान
आपको बता दें कि इस BSF और पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेरते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं एक बार फिर हुई गोलीबारी से मौजूदा हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते हुए नजर आ रहे है। वहीं इस मामले में मणिपुर के सीमावर्ती शहर से म्यांमार गए 200 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सेना (Indian Army) का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़िए: Ashok Gehlot: आईआईटियन बन गया तो कोई खुदा नहीं बन गया बच्चा? कोटा में हुई आत्महत्या पर CM ने जताई चिंता
मुख्यमंत्री ने किया ट्विट
वहीं इस मामले में मणिपुर मुख्यमंत्री N Biren Singh ने ट्विट कर जानकारी देते हुए कहा कि इन लोगों की वापसी के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दियाइन लोगों में सभी मैतई समुदाय से हैं। सीएम ने अपनी बात में आगे कहा कि इन लोगों को घर लाने के लिए भारतीय सेना का बहुत-बहुत धन्यवाद. जीओसी पूर्वी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, जीओसी 3 कॉर्प, लेफ्टिनेंट जनरल एचएस साही और 5 एआर के सीओ, कर्नल राहुल जैन का बहुत शुक्रिया।
काफी समय से चल रही हिंसा
आपको बता दें कि इस मामले में काफी समय से हिंसा की जानकारी सामने आ रही है। दो समुदाय के बीच हुई हिंसा पर किसी भी तरह की रोकथाम नहीं दिखाई दे रही है। मणिपुर में बहुसंख्यक मैतई समुदाय जनजातीय आरक्षण देने की मांग कर रहा है। इसकी वजह ये है कि मैतई समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है लेकिन ये लोग राज्य के सिर्फ 10 प्रतिशत मैदानी इलाके में रहते हैं। अब इस मुद्दे पर काफी विवाद छिड़ता हुआ नजर आ रहा है।
Follow Us On:
Twitter: https://twitter.com/IndiaSamachar27