UP News:
2024 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टियां अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाने में लगी हुई हैं। वहीं इस समय 2024 चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव?
काफी समय से इस बात पर अंकुश लगा हुआ था की Rahul Gandhi चुनाव लडेंगे की नहीं इस बीच उनकी सांसदी गई और एक बार फिर बहाल भी कर दी गई। लेकिन अब एक जानकारी सामने आई है। जिसे लेकर कहा जा रहा है की 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने गढ़ अमेठी से चुनाव लड़ने वाले हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने करी पुष्टि
राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की पुष्टि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुष्टि की है। आपको बता दें की अजय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा की Rahul Gandhi बिलकुल लड़ेंगे अमेठी के लोग यहां आए हैं। वहीं प्रियंका गांधी को लेकर अजय ने कहा की प्रियंका गांधी जहां से भी चुनाव लड़ेंगी हम उनका समर्थन करेंगे।
यह भी पढ़िए: Lalu Prasad Yadav चुनाव से पहले लालू की बढ़ी मुसीबतें, फिर जा सकते है जेल!
भाजपा हारेगी चुनाव
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अजय राय ने निशाना साधते हुए कहा की इस समय वो बौखलाई हुई हैं। उन्होंने कहा था की कमल का बटन दबाइए और 13 रुपए में चीनी ले जाइए क्या वो दिला पाई?
इन मुद्दों पर हुई बात
जनता की परेशानियों का जिक्र करते हुए अजय राय ने कहा की इस प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई के साथ- साथ लोगों को डरा कर अपने साथ करने का है। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो प्यार का पैगाम दिया है, खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है उसे पार्टी के कार्यकर्ता घर घर तक पहुंचाएंगे
वायनाड से सांसद है राहुल गांधी
राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं, राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई के पीपी सुनीर को लाखों वोटों के अतंर से हराया था. अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान से चर्चा तेज हो गई है कि राहुल गांधी फिर से अमेठी में चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
Follow Us On:
https://twitter.com/IndiaSamachar27?t=SI-NIKz2fkVzB_P0ju4QHg&s=09