Election campaign
राजस्थान में कुछ समय बाद चुनाव होने वाले है। ऐसे में बीजेपी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बड़ा झटका दे डाला है। भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। अब तक कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी लड़ाई की गूंज सुनाई दे रही थी। लेकिन इसे देखते हुए ऐसा कयास लगाया जा रहा है, की शायद बीजेपी में भी अंदरूनी कुछ ठीक नहीं लग रहा है।
कानून मंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी
आपको बता दें की केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी की और से घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं अब चुनाव प्रबंधन समिति में 21 नेताओं को स्थान मिला है। इसमें 1 संयोजक, 14 सदस्य और 6 सह संयोजक बनाए गए हैं। वहीं इसमें कमेटी में नारायण पंचारिया संयोजक, ओंकार सिंह, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, सीएम मीणा और कन्हैयालाल बैरवा को संयोजक बनाया गया है। आपको बता दें वसुंधरा राजे का मेनिफेस्टो कमेटी में नाम ना होने से कई कयास लगाए जा रहे है।
