Mission Chandrayaan 3 14 अग्सत को आज चंद्रयान-3 की चांद के चौथे ऑर्बिट में एंट्री हो गई और 150 km x 177 km वाली कक्षा में चक्कर लगा रहा है। इस संबंध में ISRO ने ट्विटर X पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। चंद्रयान 3 को करीब एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। ISRO ने अपने ट्विट में कहा…
ट्विट कर दी जानकारी
आपको बता दें कि ISRO ने अपने ट्विटर हैंडल से चंद्रयान 3 के चांद के चौथे ऑर्बिट में पहुंचने की जानकारी दी है। बता दें इस ट्विट में ISRO ने लिखाचंद्रयान-3 ने कक्षा घटाए जाने का एक और चरण सफलतापूर्वक पूरा किया, चंद्रमा की निकटवर्ती कक्षा में पहुंचा.’ 16 अगस्त को चंद्रयान चांद के और करीब पहुंच जाएगा। इसी के साथ इन तीनों स्टेज के पूरा होते ही लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा. इसके बाद लैंडर चांद की सतह पर उतरने की प्रक्रिया शुरू करेगा. अगर भारत इसमें कामयाब हो जाता है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. लैंडिंग करने की जगह आने वाले दिनों में तय की जाएगी। वहीं 16 अगस्त की तारीख मिशन चंद्रयान 3 के लिए काफी खास होने वाला है।