FIR Against Priyanka Gandhi
काग्रेंस महासचिव प्रियंका गांधी मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है। बता दें कि भाजपा पार्टी द्वारा उनपर मध्य प्रदेश के 41 जिलों में FIR दर्ज कराई गई इस FIR में उनके खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद से ही प्रियंका गांधी बुरी फसती हुई नजर आ रही है। वहीं इस मामले में ना सिर्फ प्रियंका गांधी बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता अरुण यादव, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और शोभा ओझा के नाम भी शामिल हैं।
प्रियंका गांधी पर लगा आरोप
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि राज्य में 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार चल रही है। अब इस मामले में प्रियंका गांधी के आरोपों को बीजेपी पार्टी ने झूठा बताया और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 41 जिलों में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदमी है नहीं, संस्था फर्जी है और चिट्ठी भी फर्जी है.’। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस आरोपों के सबूत दे, नहीं तो कार्रवाई के विकल्प खुले हैं.”
इस पोस्ट पर छिड़ा विवाद
दरअसल सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक अखबार की खबर को पोस्ट करते हुए लिखा था कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने शिकायत की है कि मध्य प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन देने पर ही पेमेंट मिलता है। अब इसी पोस्ट को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की भ्रष्ट सरकार 40 फीसदी कमीशन की वसूली करती थी. वहीं, मध्य प्रदेश बीजेपी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को बाहर किया था, अब मध्य प्रदेश की जनता 50 फीसदी कमीशन वाली बीजेपी सरकार को भी सत्ता से बेदखल कर देगी।