No confidence Motion
राहुल गांधी ने लोकसभा में भाषण के बाद कुछ ऐसा कर डाला जिसके बाद से ही एक नया विवाद सामने आया है। बता दें कि स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के ऊपर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक स्त्री विरोधी लक्षण के दर्शन दिए। यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है।
संसद में राहुल गांधी ने दी फ्लाइंग किस?
बता दें कि राहुल गांधी द्वारा महिला सांसद को फ्लाइंग किस देने का गंभीर आरोप स्मृति ईरानी ने लगाया है। वहीं अपनी बात में उन्होने आगे कहा कि ऐसे गरिमाविहीन आचरण को आज तक सदन में नहीं देखा गया है। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया। अपने भाषण के दौरान संसद में स्मृति ईरानी ने इस बात का जिक्र किया है।
शहज़ाद जय हिंद ने किया ट्विट
राहुल गांधी के संसद में फ्लाइंग किस देने के ऊपर ना सिर्फ स्मृति ईरानी ने उपर गंभीर आरोप लगाया है। बल्कि भाजपा के प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात का जिक्र करते हुए ट्विट किया और कहा कि लास्ट टाइम आंख मारी और इस बार फ्लाइंग किस राहुल गांधी का ऐसा व्यवहार काफी शर्मनाक है।