Bharat Jodo Yatra 2.0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ों यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने जा रहे है। यानी जल्द ही इस यात्रा का दूसरा पड़ाव शुरू होने जा रहा है। वहीं इस बार गुजरात के मेघालय तक होने वाली है। पिछली यात्रा पर गौर किया जाए तो बड़ा दें की पिछली यात्रा कन्याकुमारी से आरंभ होकर कश्मीर में समाप्त हुई थी।
इस दिन से शुरू हो सकती यात्रा
भारत जोड़ों यात्रा 2 के शुरुवात होने की बात करी जाए तो बता दें की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 15 अगस्त या 2 अक्टूबर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है की इस बार का यात्रा का रूट 3,000 किलोमीटर की होने वाली है। वहीं इस यात्रा के पीछे राहुल गांधी का उस क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को मजबूत करना है जहां पार्टी का नामो निशान नहीं है। बता दें कि पार्टी को इस यात्रा से जिस तरह का रिसपॉन्स प्राप्त हुआ था, उसे देखते हुए पार्टी को ऐसा लगने लगा है कि शायद आगे भी इसी यात्रा से पार्टी की पकड़ मजबूत हो सकती है। हालांकि यात्रा को लेकर के पार्टी ने आधिकारीक तौर पर कोई जानकारी को साझा नहीं किया गया है।
इस बार यात्रा का होगा ये रुट
नाना पटोले ने कहा कि जिस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे उसी दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राज्य से अलग ऐसी ही यात्रा निकालेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य से निकाली जाने वाली इस पदयात्रा का नेतृत्व वह खुद करेंगे. पश्चिम विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व विजय वाडेट्टीवार, उत्तर महाराष्ट्र में बालासाहेब थोराट, पश्चिम महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण और मुंबई में वर्षा गायकवाड और मराठवाड़ा में अशोक चव्हाण करेंगे. सभी पदयात्रा आखिर में कोकण में समाप्त होंगी.