ज्ञानवापी मामले में शुक्रवार को ASI द्वारा दिनभर ज्ञानवापी परिसर का सर्वे किया गया, इस सर्वे के दौरान कई चीजें हुई टीम ने कई साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास किया। वहीं शनीवार को इस जांच सर्वे रेडिएशन के जरिये जांच आगे बढ़ाया जाएगा बताया जा रहा है कि आज इस सर्वे में मुस्लिम पक्ष के लोग भी शामिल होने वाले है। बता दें कि शुक्रवार को हुए सर्वे में अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद ने सर्वे कमेटी से दूरी बनाए रखी यानी किसी भी तरह से कोई भी प्रतिनिधि स्थल तक नहीं पहुंचा। अब तक इस सर्वे से मिली जानकारी के अनुसार दीवारों और उसके आसपास साक्ष्य जुटाए गए
कई साक्ष्य जुटाए गए
इस मामले में पूरी सर्वे टीम एक-एक स्थान और मौके पर मौजूद खंबो से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। इस साक्ष्य जुटाने के प्रयास में वीडियो और फोटोग्राफी की भी सहायता ली जा रही है। टीम द्वारा तीनों गुबंद के नीचे और तहखानो की रूपरेखा को तैयार कर लिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि आज रेडिएशन के जरिए जांच सर्वे को आगे बढ़ाया जाएगा हालांकि इस पूरे मामले में ASI सर्वे कर रहा है। लेकिन इस से पहले कई साक्ष्य मिलने की भी जानकारी समाने आ चुकी है।
यह 8 साक्ष्य है महत्तवपूर्ण
मिली जानकारी के अनुसार शुरूआती सर्वे में अब तक 8 महत्तवपूर्व साक्ष्य मिल चुकें है। इन साक्ष्य में शिवलिंग की ओर नंदी, हिंदू स्थापत्य कला, डमरू की आकृति, त्रिशूल की आकृति, घंटी की कलाकृति, मस्जिद में 3 गुंबद, स्वास्तिक का निशान और दीवार पर ब्रह्मकमल मिला है। मिली साक्ष्य को लेकर कहा जा रहा है कि ये कलाकृतियां प्राचीन भारतीय मंदिर की शैली जैसी प्रतीत हो रही हैं। हिंदू पक्ष की ओर से वजूखाने में शिवलिंंग होने का दावा है लेकिन मुस्लिम पक्ष उसे बार-बार फव्वारा बता रहा है। लेकिन असल जानकारी ASI सर्वे के पूर्ण होने पर सामने आने वाली है।